RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

वैशाली:शराब के बड़े कारोबारियों को चिन्हित कर पकड़ उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय:जिलाधिकारी

वैशाली/ बिहार 11 दिसंबर।मद्य निषेध, खनन, भूमि विवाद एवं विधि व्यवस्था की अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शराब के बड़े कारोबारियों को चिन्हित कर पकड़ा जाय और उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जिलाभर में जो भी संवेदनशील पॉकेट्स चिन्हित किये गये हैं वहाँ नियमित रूप से रेड करायी जाय। गड़बड़ी करने वालों में अगर पदाधिकारी या कोई सरकारी कर्मी संलिप्त है तो उसे भी चिन्हित किया जाय ताकि उसके विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई हो सके। इसके साथ-साथ गांजा के बिक्री व्यवसाय की चेन को भी ध्वस्थ करने का निर्देश दिया गया।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा पिछले एक माह में की गयी कार्रवाईयों के बारे में पूछने पर अधीक्षक मद्य निषेध के द्वारा बताया गया कि पिछले 18 नवम्बर से 10 दिसम्बर की अवधि में मद्य निषेध विभाग के द्वारा कुल 681 तथा पुलिस विभाग के द्वारा कुल 735 सहित जिला में 1416 छापेमारी करायी गयी है। इसके पहले 18 नवम्बर को समीक्षात्मक बैठक हुयी थी। मद्य निषेध विभाग के द्वारा कुल 30 अभियोग दर्ज कराये गये हैं। इस अवधि में 197 लोगों को
गिरफ्तार किया गया है जिसमें 50 को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार लोगों में 147 शराब पीनेवाले, 41 शराब बेचने वाल, 09 होमडीलीवरी करने वाले शामिल हैं। वहीं पुलिस विभाग के द्वारा पिछले एक माह की अवधि में 98 प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कुल 214 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 115 को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार लोगों में 102 पीने वाले, 104 बेचने वाले, 08 होमडिलीवरी में शामिल है।
मद्य निषेध विभाग के द्वारा पिछले एक माह में 4704 ली० शराब, 04 वाहन तथा 106 चुलाई मशीन जब्त की गयी है। इस दौरान 137 भट्टी तथा 2564 ड्रम विनष्ट किया गया है। इस एक माह की अवधि में पुलिस विभाग के द्वारा 11205 लीटर शराब, 35 वाहन जब्त किया गया है एवं 252 भट्टी को ध्वस्त किया गया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार।

rktvnews

जशपुरनगर : पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामुहिक आजीविका का स्त्रोत

rktvnews

जनजातीय समुदाय हमारे देश का शौर्य है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कालेज में संगोष्ठी सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

सनातन विवाह परंपरा वैज्ञानिक वैधानिक और विवेक सम्मत:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment