नवादा/बिहार 11दिसंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी नवादा ने आज अनुमंडल कार्यालय में ईवीएम मशीन और वीवी पैट के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए अपने कर कमलों से फीता काट कर किये शुभारम्भ। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन और वीवी पैट के कार्य विधि के बारे में आम जनता को इस केन्द्र के माध्यम से जानकारी दी जायेगी। अनुमंडल कार्यालय नवादा सदर स्थित इस केन्द्र के माध्यम से कार्यालय अवधि में आम लोगों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा ईवीएम मशीन का कार्यविधि और वीवी पैट के बारे में आवश्यक जानकारी दी जायेगी।
आज इस अवसर पर राजीव रंजन उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मगध कमिश्नरी गया,अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, महेश कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी, एडब्लूएच हैदरी सव निर्वाचन अधिकारी, अलखदेव यादव मास्टर ट्रेनर और निर्वाचन शाखा के कई कर्मी आदि उपस्थित थे।

