RK TV News
खबरें
Breaking News

कोलकाता:जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस।

कोलकाता/पश्चिम बंगाल (मनोज कुमार प्रसाद) 1 जुलाई।खिदिरपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में बुधवार को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति में किया गया। उल्लेखनीय है कि उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को और निधन 1 जुलाई 1962 को हुआ था। भारत सरकार ने वर्ष 1991 में 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ घोषित किया था। इस दिवस का उद्देश्य मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और समाज में चिकित्सकों के महत्व को रेखांकित करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा द्वारा डॉ. राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि से हुई। इसके बाद शिक्षिका शाश्वती मुखर्जी ने विद्यार्थियों को डॉ. राय के जीवन, उनके चिकित्सकीय योगदान और मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने समाज में डॉक्टरों की निःस्वार्थ सेवा और महत्व पर भी प्रकाश डाला।
आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक कौशिक साधुखान, नितेश्वर चौधरी, सुमन कुमार दास, सुनीता राउत, शमीना हसन, मो. इब्राहिम, गिरिजेश शर्मा एवं विनोद यादव का विशेष योगदान रहा।

Related posts

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच देगा हाइफा दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:साउथ एशिया कंम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में आरा में सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने आपदा कन्ट्रोल रूम, आई०टी०पार्क, देहरादून में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: ग्रामीण चिकित्सकों की जुलाई में आयोजित स्वास्थ्य समागम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेशवासियों को रास आ रही राज्य सरकार की अनूठी पहल नरेंद्र, श्रीकांत और गुलाब देवी ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

Leave a Comment