RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा जाति आधारित गणना संबंधित बैठक।

गोपालगंज/बिहार 01 अगस्त।जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा जाति आधारित गणना संबंधित बैठक आज समाहरणालय कार्यालय कक्ष मे सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विडियो कॉंफ्रेसिंग के माध्यम से की गई।
आज राज्य मुख्यालय से विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्राप्त निदेश के आलोक में जातीय सर्वेक्षण का कार्य कराये जाने का निदेश प्राप्त हुआ।
उक्त निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी गोपालगंज के द्वारा जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी ।प्रखण्डस्तरीय पदाधिकारी भी विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा दिनांक 02.08.23 से ही जातीय सर्वेक्षण का कार्य शुरू करने का निदेश दिया गया। सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि वे आज रात में ही सभी पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों से दूरभाष / विडियो कॉल से वार्ता कर इसकी जानकारी दें एवं कल दिनांक 02.08.23 को पूर्वा० 7.30 बजे सबकी बैठक बुलाकर समीक्षा करें।
यह भी जानकारी दी गयी कि जिला स्तर के जिन कर्मियों का स्थानान्तरण यदि कहीं अन्यत्र हो गाया है, वे अपने पूर्व कार्यक्षेत्र में ही सर्वे का कार्य सम्पादित करेगें।
सभी पदाधिकारियों को संबंधित कागजातों की जॉच एवं समीक्षा आज रात में ही कर लेने का निदेश दिया है।
यदि कोई प्रगणक के स्थान पर किसी दुसरे की प्रतिनियुक्ति करने की आवश्यकता हो तो संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी के स्तर से किया जा सकता है ।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के वाव-थराद जिले में बनास डेयरी द्वारा नवनिर्मित बायो सीएनजी और फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन एवं 150 टन के पावडर प्लांट का शिलान्यास किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:आइसा का जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राजस्थान:दौसा जिले में हर्षोल्लास के मनाया गया 78 वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह- मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का जलावतरण।

rktvnews

Leave a Comment