RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:शिवलोक मैदान में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थीयो के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का हुआ समापन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)09 मार्च।भारत सरकार एमएसएमई मंत्रालय शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय धनबाद द्वारा देवघर के शिवलोक मैदान में दिनांक 7 मार्च से आयोजित पीएम विश्वकर्मा कारीगरों के लिए प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का समापन आज संपन्न हुआ। तीन दिवसीय मेले के दौरान देवघर एवं आसपास जिलों से आए पीएम विश्वकर्मा कारीगरों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया एवं देवघरवासी तथा बाहर से आए पर्यटकों द्वारा मेले में उनके हाथों से बने उत्पादों की जमकर सराहना की एवं खूब बढ़-चढ़कर खरीदारी की। इसके अलाव मेले में लगाये 60 स्टॉल से लोगों ने प्रति स्टॉल से लगभग 2000 से ₹10000 तक की पीएम विश्वकर्मा कारीगरों के उत्पादों की बिक्री हुई जिससे पीएम विश्वकर्मा कारीगरों में काफी उत्साह का माहौल रहा।
इसके अलावा समापन समारोह के दौरान भारत सरकार एमएसएमई मंत्रालय शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक सुजीत कुमार तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आनंद मोहन इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अमरेंद्र कुमार सीनियर मैनेजर तथा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार ने सभी पीएम विश्वकर्मा करिगरो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

भोजपुर:भिखारी ठाकुर के रचनन में सामाजिक चेतना प्रेमचंद जइसन : प्रो नीरज सिंह

rktvnews

3 मार्च जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर महागठबंधन ने आरा में मशाल जुलूस निकाला।

rktvnews

जयपुर:राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे गंगा के कटाव से मंदिर सहित कई घर गंगा में समाये।

rktvnews

भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान ने भारत में ईएसजी नेतृत्व को सशक्‍त करने के लिए गोवा में नेशनल एसोसिएशन ऑफ इम्पैक्ट लीडर्स की बैठक की मेजबानी की।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को श्री शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु किया आमंत्रित।

rktvnews

Leave a Comment