RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 07 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2024 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण हेतु जनपदीय समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए । जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए 38 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करना प्रस्तावित है इसके संबंध में जिलाधिकारी ने समस्त 38 परीक्षा केंद्रों को चयनित करने से पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे , अलमारी बाउंड्री वॉल, पेयजल व्यवस्था सहित परीक्षा केंद्र संबंधित मूलभूत सुविधाएं रहनी चाहिए जिसके लिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को 20 परीक्षा केंद्रों ,6 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व 4-4 संबंधित एसडीएम को निरीक्षण करने के निर्देश दिए जिला अधिकारी का सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के फोटोग्राफ्स का एल्बम भी बनाया जाए ।
इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित आदि उपस्थित है।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रथम चरण के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

101वां अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारिता सामाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का आधार।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया सकड्डी पंचायत में स्थापित मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री और साइप्रस के राष्ट्रपति ने साइप्रस और भारत के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment