RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 06 दिसंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निबटारा के लिए अपर समाहर्त्ता ने लंबित वादों की विभागवार व अंचलवार समीक्षा की।
अपर समाहर्त्ता ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन किया जाये। न्यायालय के लंबित मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब निष्पादित करने की बात कही।
बैठक में डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का,अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर बहगत, समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बच्चों के भविष्य को संवारना हम सभी का काम : मंत्री

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:वर्ष के अंतिम संध्या को कलाकारों ने राग संगीत नृत्य से किया गुलजार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

झारखंड:राज्य को बर्बाद करने वाली हेमंत सरकार को आदिवासी समाज कभी माफ नहीं करेगा: हिमंता बिस्वा सरमा

rktvnews

भोपाल:सुरेश पटवा की 34 वीं कृति “व्यंग्य-पच्चीसी” का लोकार्पित।

rktvnews

Leave a Comment