RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: डीएम ने किया मतगणना हॉल का निरीक्षण एवं सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 03 जून।बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में 04 जून के मतगणना कार्य के सफल आयोजन हेतु आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बाजार समिति परिसर में मतगणना हॉल का निरीक्षण किया गया एवं सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
मतगणना हाल में सर्वप्रथम सुबह 08:00 बजे से पोस्टल बैलेट एवं 08:30 बजे से ई०वी०एम० (सी० यू०) के माध्यम से गणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में0। मतगणना हेतु कुल 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो प्रेक्षक को निर्देशित किया गया कि ससमय अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे मतगणना के पश्चात ईवीएम की सीलिंग करते हुए ईवीएम वेयर हाउस में रखा जाएगा।
सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप मतगणना कार्य को संपादित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं मतगणना कार्य में लगे हुए जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:गंभीर बांध सहित ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों के गहरीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा चलाया गया जाँच अभियान।

rktvnews

नई दिल्ली: के. संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में ली शपथ।

rktvnews

सारण:तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति समुदाय में फैलायी जा रही है जागरूकता।

rktvnews

भोजपुर:युवाओं का जज्बा भक्ति संगीत में बनायेगा इतिहास : मंगलम भारद्वाज

rktvnews

माले कार्यकर्ताओं ने उदवंतनगर अंचलाधिकारी और गजरजगंज थाना प्रभारी सहित थाने का किया घेराव।

rktvnews

Leave a Comment