चतरा/झारखण्ड 05 दिसंबर।आज जिले के हंटरगंज प्रखण्ड के बलुरी पंचायत, गिद्धौर प्रखण्ड के गिद्धौर पंचायत, में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पाॅट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में हंटरगंज प्रखण्ड के बलुरी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कुल 1298 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 249 आवेदनों का ऑन स्पाॅट निष्पादन किया गया, गिद्धौर प्रखण्ड के गिद्धौर पंचायत में 661 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 151 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 06.12.2023 को प्रतापुपर प्रखण्ड के बरूरा पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के औरू पंचायत, कुन्दा प्रखण्ड के मरगडा पंचायत,तचरा प्रखण्ड के आरा पंचायत, मयूरहंड प्रखण्ड के सोकी पंचायत, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के राजपुर पंचायत, ईटखोरी प्रखण्ड के हलमता पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के जांगी पंचायत, टंडवा प्रखण्ड के पोकला उर्फ कसीयाडीह पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

