RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तीसरे दिन “निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर” का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)03 जनवरी।उपयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर, शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के तीसरे दिन “निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन किया गया, जिसमें वाहन चालकों के द्वारा अपने-अपने ब्लड प्रेशर, शुगर जांच एवं नेत्र की जांच करवाया गया | स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा सभी आगंतुक चालकों को नेत्र एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक सलाह दी गई, साथ ही सभी चालकों के बीच दवाई वितरण किया गया। वहीं जांच उपरांत चश्मा-02, मोतियाबिंद-01 एवं कलर ब्लाइंड-01 मामले सामने आए। ज्ञात हो कि दिनांक-01/01/2026 से 31/01/2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन वृहीत रूप में किया जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य “सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया, जिसमें ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता टी-शर्ट वितरित कर काउंसेलिंग किया गया एवं सड़क दुर्घटना कम करने के लिए वाहन में ओवरलोड नहीं करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने, वैध्य ड्राइविंग लाइसेंस का उपलब्धता इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं सभी वाहन चालकों को दुर्घटना पीड़ित को देखते ही उसे ससमय नजदीक का अस्पताल पहुंचाकर नेक नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए उसके बहुमूल्य जीवन सुरक्षित करें एवं सरकार द्वारा गुड सेमीरिटन योजना का लाभ ले तथा सफल बनाए। इसके अलावा कार्यक्रम में परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक,देवघर अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा , प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर शिव कुमार राय, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार शर्मा, नेत्र सहायक डॉक्टर रंजन कुमार, पुलिस विभाग से यातायात प्रभारी, संजय कुमार, श्यामलाल सोई, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:वर्षों पुराना विवाद हुआ खत्म — जिला कलक्टर की पहल से बनी आपसी सहमति— ग्रामीण सेवा शिविर बना सौहार्द और समाधान का मंच, ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

rktvnews

भोजपुर:महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

देवघर:डीएलसी की बैठक में कुल 15 एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

दरभंगा:डी.एल.सी.सी.की हुई तिमाही बैठक।

rktvnews

भोजपुर : पशु चारा लेकर आ रहे व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने मतदान के लिए लिया ‘ई-संकल्प‘! जिलेवासियों से ई-संकल्प लेने के लिए की अपील।

rktvnews

Leave a Comment