RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालिन हड़ताल का भाकपा माले का समर्थन – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 30 सितंबर।आंगनबाड़ी वर्कर्स का अनिश्चितकालिन हड़ताल 29 सितंबर 2023 से शुरु है।आज आंदोलन के दूसरे दिन आंदोलन के समर्थन मे आरा प्रखंड मुख्यालय पर चल रहे धरना मे पहुंचे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने धरने का समर्थन किया।
आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तहत चलने वाले आंदोलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को राज्य सरकार सरकारी कर्मचारी का दर्जा हर हाल मे देना होगा।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों को 25000 ₹ मासिक वेतनमान जब तक सरकार नहीं देती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
माले नेता ने आंगनबाड़ी बहनों के विशेष अवकाश का मुद्दे उठाया और कहा कि महिला सशकतिकरण की बात करने वाली भाजपा के राज मे आंगनबाड़ी बहनों का विशेष अवकाश छीन लिया गया जो महिला विरोधी कदम है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों के काम का घंटा आठ करने की मांग जोरदार ढंग से उठ रही है। उन्होंने बताया की हड़ताल मे आंगनबाड़ी वर्कर्स युनियन गोप गुट सहित 7 संगठन शामिल हैं।

Related posts

मोदी जी, आपका डंका पिटते-पिटते यह भद कैसे पिटने लगी?

rktvnews

सतर्क और जागरूक नागरिक धोखाधड़ी वाले कॉल प्रयासों की रिपोर्ट करके साइबर अपराधों को रोकने में मदद करते हैं।

rktvnews

भोजपुर:नन्हे हाथों ने किया पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन।

rktvnews

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित हुए प्रदेश के पांच शिक्षक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 फरवरी 24

rktvnews

राष्ट्रपति ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मंगलगिरी के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment