RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा सभी निर्वाचक संबंधी पदाधिकारियों संग विडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

आरा/भोजपुर 05 दिसंबर ।जिला निर्वाचन कार्यालय, भोजपुर द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संदर्भ में आज 5 दिसंबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी /सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ विडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आहूत की गई!
उक्त समीक्षा बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निम्न निदेश दिये गये!
1. निर्वाचक सूची में युवा मतदाताओं का पंजीकरण हेतू 18-19 आयु वर्ग एवं अहर्ता प्राप्त सभी छूटे हुए निर्वाचकों का पंजीकरण हेतू फॉर्म 6 प्राप्त करने का निदेश दिया गया!
2. निर्वाचक सूची में लिंगानुपात में सुधार हेतू अधिक से अधिक महिलाओं का नाम पंजीकरण करने का निदेश दिया गया!
महिलाओं का पंजीकरण हेतू जीविका,आईसीडीएस के महिला सुपरवाइजर, आँगनवाड़ी सेविका आदि का सहयोग लेकर करने का निदेश दिया गया!
3. निर्वाचक सूची अंतर्गत PSE /DSE निर्वाचकों का नियमानुसार निष्पादन करने हेतू निदेश दिया गया!
4. ERO नेट पर प्राप्त सभी आवेदनों प्ररूप 6,7,8 का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया!
5. निर्वाचक सूची अंतर्गत सभी मृत, डुप्लीकेट एवं शिफ्टेड निर्वाचकों का निर्वाचक सूची से नियमानुसार नाम विलोपन करने हेतू निदेशित किया गया!
6. बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का मतदान केंद्र वार समीक्षा करने का निदेश दिया गया!जो बीएलओ निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरतेंगे तो वैसे बीएलओ के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का निदेश सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया गया!
7. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत दावा /आपत्ति अवधि में प्राप्त सभी आवदेनों का बीएलओ एप्प /ERO नेट के माध्यम से अपलोड करने का निदेश दिया गया!
8.सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी /सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने घुत्तू-पंजा-देवलिंग टिहरी पहुंच आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

बाबूजी हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे और रहेंगे:पूर्व स्पीकर मीरा कुमार

rktvnews

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री से नि:शक्तजन आयुक्त ने भेंट की!राष्ट्रपति से प्राप्त राष्ट्रीय अवार्ड की दी जानकारी।

rktvnews

केंद्र सरकार ने 31 वस्त्र उत्पादों के लिए 2 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश प्रारंभ करने की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment