RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

वरिष्ठ कलाकारों को वित्तीय सहायता।

नई दिल्ली/04 दिसंबर।संस्कृति मंत्रालय 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ कलाकारों, जिन्होंने प्रदर्शन, कला और संस्कृति के अपने विशिष्ट क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन अधिक आयु होने के कारण वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, के लिए “वरिष्ठ कलाकारों के लिए वित्तीय सहायता योजना” के नाम से एक स्कीम का संचालन करता है।
विद्यमान योजना दिशानिर्देशों के अनुसार, चयनित कलाकारों को 6000/- रुपये प्रति माह तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, चाहे संबंधित लाभार्थी किसी भी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का हो। स्कीम के तहत विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 11,233 कलाकारों का चयन किया गया है।
सरकार का यह लगातार प्रयास रहा है कि केरल सहित सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के चयनित लाभार्थियों को अपेक्षित दस्तावेज प्राप्त होने पर वित्तीय सहायता का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। हालांकि स्कीम के तहत वित्तीय सहायता का संवितरण लाभार्थियों द्वारा कुछ अनिवार्य दस्तावेज जमा करने पर निर्भर करता है। एक बार लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो जाने के बाद, वित्तीय सहायता शीघ्रता से संवितरित करने के लिए सभी प्रयास किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को वित्तीय सहायता का समय पर संवितरण सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय और केनरा बैंक के बीच 28.06.2023 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस स्कीम की हाल ही में समीक्षा की गई और जून, 2022 से मासिक वित्तीय सहायता 4,000/- रुपये से बढ़ाकर 6,000/- रुपये कर दी गई है।
यह जानकारी संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में दी।

Related posts

राजस्थान:कोटा शहर में हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, हवाई हमले की सूचना पर दिखा क्विक रेस्पॉन्स, समय पर शुरू किए राहत व बचाव कार्य।

rktvnews

बक्सर : डीएम ने किया नहर प्रमंडल अंतर्गत निकृष पम्प योजना के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:JSLPS के सखी मंडल से जुड़ी दीदियों के बीच 111 सिलाई मशीनों का वितरण, 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

दुमका:हूल दिवस पर उपायुक्त ने सिदो-कान्हू एवं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:वोट की ताकत को जगाना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: जन सुराज

rktvnews

Leave a Comment