RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:वोट की ताकत को जगाना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: जन सुराज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अप्रैल। सोमवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्थानीय चंदवा मोड़ स्थित जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में एक माल्यार्पण समारोह आयोजित की गई। जन सुराजी सुनीता दुबे ने कहा कि बाबा साहेब एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने अपने संघर्ष का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा को बनाया। कमलेश सिंह ने कहा कि उन्हें मूर्तियों में नहीं विचारों में जीने की जरूरत है। अन्य जन सुराजीयों ने कहा लोगों को लोकतंत्र की मजबूत स्थापना के लिए एक वोट की ताकत बताने की जरूरत है। संचालन राहुल सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विचार मंच के प्रमुख सुधीर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर शामिल लोगों में अभियान समिति के संयोजक चंद्रभानु गुप्ता के अलावा अनिल मिश्रा, विनय कृष्ण मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह, संजय सिंह, एवं ज्योतिष चौधरी आदि थे।

Related posts

जमुई: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से शुरू होगी प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ , 20 मई से पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे PK

rktvnews

चतरा:’दो बूंद जिंदगी की’ महाभियान का शुभारंभ, जिले के 2.20 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

व्यंग्य🤪 तेरा दर्द न जाने कोय!

rktvnews

भाजपा युवा मोर्चा ने संदेश में किया टिफिन कार्यक्रम।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में लोकरंगकर्मी पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर की स्मृति में ‘स्मरण’ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment