RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:हूल दिवस पर उपायुक्त ने सिदो-कान्हू एवं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)01 जुलाई। मंगलवार को हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका स्थित अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू एवं वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस हमारे इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनका संघर्ष आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि हमें इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, सद्भाव एवं विकास की भावना को और सुदृढ़ करना चाहिए। हूल दिवस नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार एवं अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने भी सिदो-कान्हू एवं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

Related posts

“भीड़” के एक्सक्लूसिव प्रीमियर के साथ सिनेमाई हदें तोड़ने जा रहा है एंड एक्सप्लोर एचडी।

rktvnews

आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर बैठक।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

rktvnews

स्टेडियम नहीं मिला तो ₹10 लाख में जमीन, इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सियासत तेज।

rktvnews

मोतिहारी:सर्वजन दवा खाना है फाइलेरिया को भगाना है” नारे के साथ दलित बस्तियों में खिलाई गई दवा।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा नेता जी की जयंती आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment