RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : इंद्रावती इंडेन, शाहपुर के प्रबंधक व कर्मचारी हुए सम्मानित।

इंद्रावती इंडेन के प्रबंधक अवध राज को अंग वस्त्र से सम्मानित करते मुन्ना शाह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अप्रैल। ईरान, अमेरिका और इजरायल की लड़ाई को लेकर पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के बावजूद शाहपुर मे गैस सिलेंडर की दिक्कत उपभोक्ताओं को नहीं हुई। भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित इंद्रावती इंडेन के प्रोपराइटर जितेन्द्र दूबे तथा प्रबंधक अवध राज द्वारा सही ढंग से एलपीजी सिलेंडर के वितरण से खुश समाजसेवियों तथा उपभोक्ताओं ने इंद्रावती इंडेन के प्रबंधक अवध राज समेत सभी कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इंद्रावती इंडेन, शाहपुर ने सीमित संसाधनों के बावजूद एलपीजी गैस सिलेंडर का न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित किया ताकि अधिक से अधिक परिवारों को राहत मिल सके।

इंद्रावती इंडेन के कर्मचारी को अंगवस्त्र से सम्मानित करते राजू धानुक

एजेंसी की उत्कृष्ट सेवा और समर्पण को देखते हुए क्षेत्र के समाजसेवी और ग्राहकों ने आगे बढ़कर एजेंसी के संचालक, प्रबंधक और उनके कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। समाजसेवी एवं ग्राहकों द्वारा एक सादा और भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे मुन्ना शाह, मुन्ना यादव, राजू धानुक सहित अन्य लोगों ने इंद्रावती इंडेन के प्रबंधक अवध राज सहित सभी कर्मचारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मुन्ना शाह ने इंद्रावती इंडेन के प्रबंधक अवध राज को तथा मुन्ना यादव ने ललन पासवान को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

इंद्रावती इंडेन के ललन पासवान को अंगवस्त्र से सम्मानित करते मुन्ना यादव

राजू धानुक सहित अन्य लोगों ने एजेंसी के अन्य कर्मचारियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इससे एजेंसी के प्रबंधक समेत कर्मचारियों का हौसला अफजाई हुआ है। मुन्ना शाह, मुन्ना यादव, राजू धानुक सहित अन्य लोगों ने कहा कि शाहपुर मे किसी को भी गैस सिलेंडर की दिक्कत नहीं हुई जबकि अन्य जगहों पर सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार लगी रही। इसके लिए उन लोगों ने एजेंसी के संचालक, प्रबंधक एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है।

Related posts

बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के कड़ा निर्देश से शिक्षण संस्थानों में खलबली!विभागीय अधिकारी निकले जांच में।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9347 लाभुकों का चयन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:01 नवंबर 23

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से कराएं जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।

rktvnews

तिब्बत की प्रकृति, संस्कृति व स्वभाव को नष्ट कर रहा चीन : आलोक कुमार

rktvnews

देश भर के 150 रेलवे स्टेशनों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाण-पत्र मिला।

rktvnews

Leave a Comment