RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: मैच के आठवें दिन इकौना और धवरी की टीम बनी विजेता।

आरा/भोजपुर 4 दिसंबर।जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में चल रहे राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023/ 24 वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में आज मैच के आठवे दिन का पहला मैच दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब बनाम जय मा धमार देवी फुटबॉल क्लब धमार के बीच खेला गया। इस मैच में इकौना टीम की तरफ से एक के बाद एक 10 गोल दागे गए गोल करने वालों में अभय कुमार सिंह एक गोल ,अर्पित कुमार चार गोल, जितेंद्र कुमार चार गोल, और रणधीर सिंह एक गोल।इस तरह इकौना टीम 10 गोल से विजेता हुई। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद शमशाद सह सचिव शाहाबाद हीरोज आरा।इस मैच के निर्णायक के रूप में रमेश सिंह ,धर्मेश उपाध्याय,रवि कुमार और सुधीर कुमार सिंह थे।
इसके बाद आज का दूसरा मैच धमार बनाम धवरी के बीच खेला गया। धवरी ने इस मैच में एक के बाद एक तीन गोल अनूप कुमार ने किया धवरी तीन गोल से विजई हुई। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश कुमार सक्रिय कार्यकर्ता जिला फुटबॉल संघ भोजपुर थे। इस मैच के निर्णायक के रूप में धर्मेश उपाध्याय, रोहित कुमार, रमेश सिंह और सुधीर सिंह थे।
संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया की कल का पहला मैच किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर फुटबॉल क्लब आरा बनाम गडहनी के बीच खेला जाएगा कल का दूसरा शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम उदवंत नगर के बीच खेला जाएगा इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद, पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल, सुधीर कुमार सिंह ,धर्मेश उपाध्याय, मोहम्मद शमशाद, हरिओम जी , कैलाश प्रसाद, पंकज कुमार, राजन कुमार ( सचिव उदवंत नगर फुटबॉल क्लब ),वीर बहादुर सिंह यादव, शशि भूषण सिंह, इंद्रदीप नारायण सिन्हा, अमरनाथ सिंह, रणधीर सिंह ,पिंटू सिंह, गजाधर सिंह , संजय सिंह और रमेश कुमार उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:लोकप्रिय शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाचार्य कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव का निधन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय महदह के भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

rktvnews

सारण: डीएम ने अतिथिगृह छपरा में किया नवनिर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और चल रहे विशेष अभियान 5.0 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना सुरक्षा मंत्रालय की पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 अक्टूबर को सीएसओआई में साइबर सुरक्षा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री 21-22 मार्च, 2024 को भूटान की यात्रा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment