RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)07 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को बताया कि दिनांक-26.04.2024 को अधिसूचना जारी के होने के पश्चात दिनांक-26.04.2024 से 03.05.2024 तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित थी। जिसमें कुल 31 उम्मीदवारों ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। वहीं दिनांक 04.05.2024 को स्क्रूटनी की तिथि निर्धारित थी जिसमें कुल 08 उम्मीदवारों का निर्देशन पत्र में त्रृटिपूर्ण रहने के कारण नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत किया गया। वहीं आज नाम वापसी की तिथि 06.05.2024 को जय प्रकाश सिंह भोगता, पिता-महेन्द्र सिंह भोगता, पता ग्राम-तिलैया, पोस्ट-द्वारी, थाना-गिद्धौर, जिला-चतरा निर्दलीय ने अपना नामांकन वापस लिया। साथ ही शेष 22 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे की जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से दी गई।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी
काली चरण सिंह भारतीय जनता पार्टी, कृष्णानन्द त्रिपाठी इंडियन नेशनल काँग्रेस, नागमणि बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार है।
पंजीकृत राजनैतिक दलों के सदस्य (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों अतिरिक्त)
अर्जुन कुमार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कर्मलाल उरांव पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), कामदेव डिहो राण राष्ट्रीय जन उत्कर्ष पार्टी, दर्शन गंझु झारखण्ड पार्टी, दुलेश्वर साव भारतीय जवान किसान पार्टी, विमल लकड़ा आंबेडरकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, महेश बांडो बहुजन मुक्ति पार्टी, लव कुमार पंडित भागीदारी पार्टी, संजय कुमार स्नेही लोकहित अधिकार पार्टी, सुमित कुमार यादव समता पार्टी से
अन्य अभ्यर्थी निर्दलीय
अर्जुन प्रजापती, मो0 अबुजर खाँ, डॉ अभिषेक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, चंदन कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, विक्रांत कुमार सिंह, श्रीराम सिंह निर्दलीय से
उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि 7 मई को संध्या 6 बजे से 8 बजे रात्रि तक सोशल मीडिया पर #MainBhiElectionAmbassador कैंपेन चलेगा आप सभी इस कैंपेन में भाग लें इस बार हर एक मतदाता इलेक्शन एंबेसडर हैं अपने जानने वाले लोगों को भी इस कैंपेन में भाग लेने हेतु बोले। इस कैंपेन का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना है।
उक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
