RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: राजद प्रदेश महासचिव ने किया विभिन्न गंगा घाटों का दौरा,राहत कार्यों पर लगाया अराजकता का आरोप।

राहत कार्यों में महज खानापूर्ति है शामिल : मनोज सिंह

एहतियात बरतने की ग्रामीणों से की अपील।

RKTVNEWS/बड़हरा(आरा)09 अगस्त।बढ़ते जल स्तर को ले आज राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने बड़हरा प्रखण्ड के विभिन्न गंगा घाटों का अपने सहयोगियों संग दौरा किया। प्रदेश महासचिव ने आज के अपने इस दौरे के बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है की गंगा का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए उन्होंने ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील की साथ ही उनसे जन प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे एहतियात उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपने दौरे और ग्रामीणों से मिली जानकारी पर मनोज सिंह ने बाढ़ की तैयारियों के मद्देनजर की जा रही प्रशासनिक तैयारियां पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा की यह विडंबना है की बाढ़ ग्रस्त इलाकों एवं गंगा के कटाव को देखते हुए जो तैयारियां कटाव और बाढ़ के पूर्व करनी चाहिए वो महज मात्र एक खानपूर्ति के रूप में क्रियान्वित किया जा रहा है।उन्होंने कहा की आम जनता की समस्याओं से जन प्रतिनिधि और जिला प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है। सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति करना ही इनकी राहत कार्यों में शामिल है।
प्रदेश महासचिव ने किए जा रहे बाढ़ और कटाव राहत कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में कहा की क्षेत्र की जनता सर्वोपरि है जिनके हित के लिए मेरी लड़ाई अराजकता के खिलाफ हमेशा रहेंगी।
गंगा घाटों के दौरे के दौरान प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से अनिल यादव, पप्पू सिंह,जनार्दन यादव, ओम हरी गोड़,रंजीत सिंह,तारकेश्वर सिंह,रमेश बिंद लगन गोढ,रमेश उपाध्याय,विजय उपाध्याय, विनीत पासवान शामिल थे।

Related posts

पेटेंट कार्यालय ने एक वर्ष में एक लाख पेटेंट प्रदान किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्र निर्माण में बालिका शिक्षा पहला क़दम:राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आहुतियां दीं :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बेंगलुरु:धर्म भारतीय संस्कृति की सबसे मौलिक अवधारणा है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आधुनिक तकनीक से मछली पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, अनुसूचित जनजाति मत्स्य पालकों को मिला लाभ।

rktvnews

पटना :निर्मला सीतारमन ने 4 राज्यों को कवर करने वाले पूर्वी क्षेत्र के 8 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment