RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

आरा के पटेल बस पड़ाव क्षेत्र में नही थम रही चोरियां,बीती रात कबाड़ी की दुकान में चोरी!भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।

हरिशंकर यादव की कबाड़ी की दुकान जहां चोरी की गई।

आरा/भोजपुर अमरेश सिंह 14 अगस्त। विगत कई दिनो से लगातार आरा के सरदार पटेल बस पड़ाव में घट रही चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। हालाकि की स्थानीय व्यवसाई और भाकपा माले के नेताओं ने नवादा थाना प्रभारी के साथ वहा के बढ़ते अपराधों को लेकर कई बार आवेदन दे मुलाकात की गई साथ ही 13 अगस्त को वहा बैठक भी थाना अध्यक्ष के साथ की गई थी जिसमे थाना अध्यक्ष ने उनके सहयोग और प्रशासनिक तत्परता के साथ बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की बात कही गई थी लेकिन जिस दिन बैठक की गई उसी रात बस पड़ाव के बगल में अवस्तिथ हरिशंकर यादव की कबाड़ी की दुकान में चोरी की गई।

भाजपा भोजपुर जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

लगातार बढ़ते अपराधों पर भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने कहा की सरदार पटेल बस पड़ाव आरा पूरी तरह से अपराधियों के हवाले छोड़ दिया गया है। जिस प्रकार से यह इलाका चोरों अपराधियों और नशे के कारोबारियों का अड्डा बन चुका है इस इलाके के लोग काफी परेशान महसूस कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता ने जिलाधिकारी भोजपुर,आरक्षी अधीक्षक भोजपुर से मांग की है की इस इलाके में बस पड़ाव के अंदर और सदर अस्पताल जाने वाले रोड में तीन सीसीटीवी कैमरा वह पर्याप्त मात्रा में सभी पोलो पर प्रकाश की व्यवस्था की जाए साथ ही दिन प्रतिदिन नशेड़ियों के बढ़ते आतंक पर अंकुश लगाई जाए।

Related posts

राजस्थान: हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली।

rktvnews

कल चौथे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी।

rktvnews

PK ने NDA के बिहार बंद पर किया हमला, बोले – बंद का कहीं कोई असर नहीं है, इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं, जनता ने तय कर लिया है कि नवंबर में अब लालू-नीतीश और मोदी से छुटकारा चाहिए।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में मना हरियाली संग सावन दिवस, बच्चों ने गाया रक्षाबंधन गीत।

rktvnews

औरंगाबाद:एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में ‘‘100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान’’ के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment