RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मोदी की गारंटी का प्रत्यक्ष प्रमाण है चुनाव परिणाम: जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

भाजपा भोजपुर जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

आरा/भोजपुर 03 दिसंबर। देश के चार राज्यों के विधान सभा के आ रहे परिणामों में से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ ,राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बोलते हुए भाजपा के भोजपुर जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने पार्टी की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए एक बयान जारी कर कहा की मोदी जी की गारंटी और आम लोगो का भरोसा चुनाव परिणाम में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला रहा है।आज का चुनाव परिणाम यह बता रहा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी का भरोसा लोगों के ऊपर कितना है। आम लोगों ने यह बता दिया कि मोदी जी जो गारंटी के साथ बात कहते हैं वह धरातल पर दिखता है। चाहे वह देश के हर क्षेत्र में विकास की बात हो चाहे वह गरीबों के हित की बात हो मोदी जी ने यह बता दिया कि मेरी जाती सिर्फ गरीब है और आज आम लोगों ने जो मत दिया वो परिणाम के रूप में दिख रहा है।जिसका भारतीय जनता पार्टी उन सभी मतदाताओं का वंदन करती हैं। चाहे गरीबों को मुफ्त में राशन देने की बात हो गरीबों को 5 लाख तक आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज करने की बात हो या फिर महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने की बात हो इन सभी पर भरोसा का दूसरा नाम माननीय प्रधानमंत्री जी बन चुके हैं।

Related posts

सरायकेला को 1-0 से पराजित कर गोड्डा अगले चक्र में पहुंचा।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई नैतिक मतदान की शपथ।

rktvnews

गढ़वा:यातायात नियमो के प्रति जागरूकता को लेकर किया गया रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने 5 जुलाई के पौधारोपण अभियान हेतु बैठक आयोजित की।

rktvnews

फिर भिडंत काहे(एक)

rktvnews

भोजपुर: भीषण गर्मी में रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आम पन्ने का किया जा रहा वितरण।

rktvnews

Leave a Comment