RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने व्यवसाई से लूट की घटना का किया उद्भेदन! संलिप्त 2 अपराधियों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 02 दिसंबर। भोजपुर पुलिस ने लूट कांड के मामले में संलिप्त अपराधियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भोजपुर द्वारा विज्ञाप्ति अनुसार 9 नवंबर 23 की संध्या में गडहनी थाना क्षेत्र के लसाड़ी निवासी रमेंद्र कुमार सिंह ने अपने साथ अपनी दवा की दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में सिकड़िया मोड के पास कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों द्वारा नगद रुपए और मोबाइल की छिनतई की घटना का मामला दर्ज कराया गया था।
घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडलाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित थाने के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा घटना के संबंध में जांच करते हुए इसमें संलिप्त दो अपराधियों संदेश थाना के तापा डिहरी के मन्तोष कुमार और तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदेनपुर के सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 लूटी हुई मोबाइल एवं एक अन्य मोबाइल के साथ एक देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Related posts

कुम्भ दुनिया का अनोखा उत्सव है : मिलिन्द पराण्डे

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में मंत्रालय की सर्वोत्तम विधियों पर आयोजित प्रथम सम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

rktvnews

जीईएम ने इस वित्त वर्ष के अंत में जीएमवी में 4 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, एक साल में कारोबार दोगुना हो गया।

rktvnews

गिरिडीह:गणतंत्र दिवस की तैयारी समारोह को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

कैबिनेट ने एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के प्रयासों ने पारम्‍परिक औषधियों को भारत की जी20 अध्यक्षता बातचीत में सबसे आगे ला दिया है – अमिताभ कांत, शेरपा जी20

rktvnews

Leave a Comment