RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: अमेरिकी संस्था ओले एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने डीएम से की मुलाकात।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)21 जनवरी।समग्र शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही अमेरिकी संस्था ओले एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन भारत यात्रा पर है।
भारतीय शिक्षा पद्धति को समझने और बिहार सरकार के एजुकेशन विजन को नजदीक से जानने के लिए यह टीम अभी वैशाली यात्रा पर है।
टीम ने आज जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के साथ मुलाकात की। फिर ये शिक्षा विभाग और जीविका के पदाधिकारी से मिले तथा विभिन्न सरकारी स्कूलों में गए।
टीम ने सरकार के उन्नयन स्क्रीम को भी समझा।
टीम में ओले संस्था के सह संस्थापक डेलन हैरिसन, सीईओ, मिस्टर एंड्रयू मिनिंगर, धीरज कपूरिया, मनीष वशिष्ठ, इंडिया डायरेक्टर, के साथ कैप्टन अविनाश सिंह रहे।
कैप्टन अविनाश सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा वैशाली जिला में किया जा रहे विभिन्न इन्नोवेटिव इनिशिएटिव से टीम काफी प्रभावित हुई है।

Related posts

बक्सर:भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले चरण के मतदान के लिये की गई हैं चाक-चौबन्द व्यवस्थायें।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का अगिऑंव विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक आयोजित।

rktvnews

सन नियो की अभिनेत्रियां मेघा रे और गौरी शेलगांवकर ने साझा की अपनी नवरात्रि से जुड़ी यादें।

rktvnews

वैज्ञानिकों ने भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री में पहचानी गई प्लाज्मा तरंग के एक रूप की विशेषताओं की जांच की है।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 मई 25

rktvnews

Leave a Comment