RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल पर रैली समय सीमा उल्लंघन का मामला दर्ज।

निर्वाचन आचार संहिता उल्लंघन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई।
अनुमति अवधि के बाद रैली जारी रखने पर बगहा थाना में प्राथमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)08 नवंबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल (04-बगहा विधानसभा) को आज 8 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक रैली/जुलूस आयोजित करने की अनुमति प्रदान की गई थी।
निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी उनके द्वारा रैली जारी रखने के कारण निर्वाचन आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति उत्पन्न हुई। इस पर कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, बगहा द्वारा कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना बगहा में थाना कांड संख्या 423/25, दिनांक 08.11.2025 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता एवं निर्वाचन नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कार्य!उच्च न्यायालय की स्थाई समिति की अनुसंशा के पालन नहीं किए जाने के विरोध में बिहार सरकार के प्रति जताया रोष।

rktvnews

नैनीताल:राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 19वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ की शुरूआत।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला खेल संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में आंबेडकर समग्र अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी मील रोड में छोटे बच्चों के लिए वार्षिक खेल कूद का आयोजन।

rktvnews

सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक।

rktvnews

Leave a Comment