RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप : बेरथ और आरा एरो की टीम ने लहराया जीत का परचम।

आरा/भोजपुर 29 नवंबर। जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023 – 24( राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप ) के तीसरे दिन का प्रथम मुकाबला आज आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ बनाम प्रकाश क्लब धवरी के बीच खेला गया दोनों टीमें मध्यांतर तक बराबरी पर रही मध्यांतर के तुरंत बाद बेरथ टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 सत्यम कुमार ने अपनी टीम के लिए तेज तर्रार गोल करते हुए अपनी टीम को मैच में बढ़त दिला दी। इस तरह बेरथ 1-0 से बिजयी हुआ मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ भोजपुर के उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका अभिवादन स्वीकार किया इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार रमेश सिंह रोहित कुमार और धर्मेश उपाध्याय थे।
दूसरा मैच आरा एरो बनाम गडहनी के बीच खेला गया आरा एरो टीम के खिलाडी प्रवीण कुमार ने प्रथम गोल किया और दूसरा गोल सत्य प्रकाश ने किया इस तरह आरा एरो की टीम 2-0 से विजय घोषित हुई इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार सिंह और पप्पू जी खेल प्रेमी। इस मैच के निर्णायक के रूप में धर्मेश उपाध्याय धनजी कुमार रमेश सिंह और रवि राज थे संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कल का प्रथम मैच आदर्श क्लब बिहिया बनाम यूनाइटेड फुटबॉल क्लब आरा के बीच खेला जाएगा और कल का दूसरा मैच दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब बनाम आजाद स्पोर्टिंग क्लब गजियापुर के बीच खेला जाएगा इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद सुनील कुमार सिंह संयोजक लाल बहादुर लाल पर्यवेक्षक अशोक मानव ,पर्यवेक्षक धर्मेश उपाध्याय ,मोहम्मद शमशाद ,अशफाक, सुधीर कुमार सिंह, बुटन यादव, मुकेश सिंह, धीरज कुमार, हरि ओम, इंद्रदीप नारायण सिन्हा, अमरनाथ सिंह ,शशि भूषण सिंह, रामकुमार सिंह ,अतहर करीम, लाल बहादुर सिंह ,पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, वीर बहादुर सिंह, नरेंद्र शर्मा, जीतू चंद्रवंशी, गजाधर सिंह उपस्थित थे।

Related posts

सेना दिवस पर रक्षा मंत्री ने कहा- भारतीय सेना का अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करती है।

rktvnews

बागपत:स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को मिली सुरक्षित गर्भसमापन की जानकारी।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:जिला गंगा समिति, चतरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, NEET (UG)-2026 परीक्षा के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

रोहतास:जीवन जीने का 7 सूत्र जानना चाहिए : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment