RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत आरा सदर प्रखंड की जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत आरा सदर प्रखंड की जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने मेहंदी और लोकगीतों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कार्यक्रम में नारा दिया – छोड़ो अपना सारा काम, “चलो करो पहले मतदान।” यह नारा लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करता रहा।
इस अवसर पर जीविका दीदियों ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची का वितरण भी किया। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र पर जाकर अवश्य मतदान करें और एक सशक्त एवं जिम्मेदार लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

खराब हेयर कट के लिए 2 करोड़ रूपए का मुआवजा बहुत ज्यादा- सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

भोजपुर: जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व सांसद मीना सिंह।

rktvnews

खैरागढ़:विश्व रंगमंच दिवस पर विश्वविद्यालय में महारथी एवं नींद क्यों रात भर नहीं आती नाटक का हुआ मंचन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न!शिक्षा हमारी माटी के आदर्शों के अनुकूल हो:राज्यपाल

rktvnews

इंदौर:सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर नवजीवन देने वाले निलेश गौर को राह-वीर अवॉर्ड एवं प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment