RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

नारनौल:30 वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव:हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के हो रहे प्रयास : वैशाली सिंह

नारनौल/उत्तराखंड 20 नवंबर। हरियाणा की समृद्ध संस्कृति व परंपरा को विश्व पटल पर लाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। युवा अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इसी प्रकार उत्साह के साथ भाग लें। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने आज सभागार में आयोजित 30 वें जिला स्तरीय युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।
हरियाणा उदय के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरियाणा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले दिन सभी विद्याओं में 120 टीमों ने भाग लिया।
युवाओं को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि युवा ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। युवाओं में कुछ नया करने व सीखने की जिज्ञासा होती है। युवा वर्ग की उसी प्रतिभा को खोजने के लिए हरियाणा सरकार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करवाती है।
श्रीमती सिंह ने कहा कि इस तरह की एक्टिविटी से युवाओं के ओवर आल व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे पूरी लग्न के साथ अपनी प्रस्तुति दें और राष्ट्रीय स्तर तक जिला महेंद्रगढ़ का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में मंच संचालन डा ममता शर्मा ने किया। इस मौके पर आईटीआई के प्रिंसिपल विनोद कुमार, अध्यक्ष सुरेश चौधरी, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल कुमार, डॉ अंशुल यादव, नित्यानंद व अनिल कौशिक के अलावा आईटीआई से सुनील यादव व वीरेंद्र कुमार के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Related posts

भोपाल:राजनैतिक दल या अभ्यर्थी ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों जो विधि के अधीन भ्रष्ट आचरण एवं अपराध है!राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए दिशा निर्देश

rktvnews

बागपत:विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026: यूपी के 79 युवाओं का नेतृत्व कर लौटे ग्रुप कैप्टन अमन कुमार।

rktvnews

आस्था का सागर है महापर्व छठ।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 से पूर्व आयोजित परामर्श बैठक, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रस्तुत की राज्य की प्रमुख विकासात्मक एवं वित्तीय प्राथमिकताएँ।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह और केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल 20 फरवरी को भोजपुर जिला मे तीन रिवर स्टेशन (कम्यूनिटी जेटी) सहित आधुनिक पीपा पुल और रिवर फ्रंट का शुभारंभ करेंगे।

rktvnews

बिहार: मुजफ्फरपुर:जिला स्तरीय रबी कर्मशला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment