RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने गुजरात के कपड़ा व्यवसाई की दुकान से 36 लाख रुपए और एक मोबाइल चोरी कर भागे अभियुक्त बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद रुपयों के साथ भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं अन्य।

आरा/भोजपुर 30 जून।गुजरात के कपड़ा व्यवसाई के कपड़ा दुकान से 15 जून 23 को 36 लाख रुपए और एक मोबाइल चोरी कर भागे भोजपुर जिले के धंगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर निवासी बिट्टू कुमार को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में धंगाई थाना अध्यक्ष , डीआईइयू टीम एवं थाना के शस्त्र बलों के साथ एक टीम का गठन किया गया था।पूर्व में छापामारी में अभियुक्त के पिता सत्येंद्र नारायण चौधरी के पास से 7 लाख 94 हजार रुपयों की बरामदगी की गई थी और उसके निसानदेही पर उसी गांव के मृत्युंजय कुमार के पास से चोरी की गई मोबाइल को बरामद किया गया था। इस कांड के मुख्य अभियुक्त बिट्टू कुमार की गिरफ्तारी कल 29 जून 23 को कर ली गई और उसके द्वारा बताए गए घर में ही गेहूं के ड्राम में छुपाए गए 27 लाख 50 हजार रुपयों की भी बरामदगी की गई। गुजरात के सलावतपुर थाने में 16 जून 23 को दर्ज अभियुक्त के खिलाफ कांड में पूर्व में गिरफ्तार 2 अभियुक्तों सत्येंद्र नारायण चौधरी और मृत्युंजय कुमार को बरामद रुपयों और मोबाइल के साथ गुजरात पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था।

Related posts

बागपत में भव्य रूप से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने शराब के विरुद्ध अभियान में भारी मात्रा में किया शराब बरामद।

rktvnews

रायपुर : प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ।

rktvnews

सीसीआई ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा लिमिटेड) में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

फिल्म ‘मंडली’ 54वें आईएफएफआई में आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए कर रही प्रतिस्पर्धा।

rktvnews

भोजपुर:आरा चंदवा मोड़ से पश्चिमी ओवरब्रिज तक फोरलेन बनने का रास्ता साफ जनहित की हुई जीत : डा जीतेन्द्र शुक्ल

rktvnews

Leave a Comment