
RKTV NEWS/हैदराबाद(तेलंगाना)28 जुलाई।अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच, तेलंगाना इकाई ने श्रावण मास में काव्य गोष्ठी का आयोजन विगत रविवार को आयोजित किया। संस्था के संस्थापक डॉ नरेश नाज़ की प्रेरणा से महिलाओं द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन प्रति माह किया जाता है।
डा अर्चना पांडेय, अध्यक्ष, महिला काव्य मंच, तेलंगाना ने इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता की। सुरभि मित्तल, रीना, देबश्री नंदी, सृष्टि वत्स, रीमा और डॉ. अर्चना पाण्डेय ने गोष्ठी में काव्यपाठ किया।
यह काव्य गोष्ठी विशेष रूप से सावन के गीतों, प्रकृति चित्रण, ग़ज़लों, माहिया और भगवान भोलेनाथ के भक्ति गीतों और भजनों पर आधारित रही।
सभी ने काव्य पाठ का आनंद उठाया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
