RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

कहानिका राष्ट्रीय अधिवेशन सह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)12मार्च। झारखंड की राजधानी में रांची भारतीय कवि सम्मेलन स्थानीय होटल सिटी रांची झारखंड में पैलेस ,लालपुर , कहानिका राष्ट्रीय अधिवेशन सह- अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ,रांची, झारखंड का शानदार, भव्य और सफल आयोजन किया गया।
विद्वतजनों साहित्यकारों कलमकारों की गरिमामयी उपस्थिति, ओजस्वी काव्य पाठ ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। महिलाओं के विभिन्न रुप, बसंत, होली गीत… अन्य साहित्यिक विधाओं ने मंच को गौरवान्वित किया। साहित्यिक ऊर्जावान रस धार प्रवाहित होती रही।
तमाम आयोजकों रचनाकारों और कलमकारों ने बहुत प्रभावशाली प्रस्तुतियां दिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि सरोज झा (प्रांतीय महासचिव राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड इकाई) विशिष्ठ अतिथि कमल बोस ( प्रोफेसर हिन्दी विभाग संत जेवियर्स कॉलेज रांची ,विशिष्ठ अतिथि श्री पवन झा , निदेशक तकनीकी इंस्टिट्यूट रांची ,रेनू झा और श्याम कुंवर भारती सभा अध्यक्ष (प्रधान संपादक कहानिका सह महासचिव महिला कल्याण समिति धोरी बोकारो) और राजश्री जयंती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।इसके बाद रेनू झा ने गणेश वंदना, खुशबू वार्नवाल सीपी ने सरस्वती वंदना,देवी गीत श्याम कुंवर भारती, स्वागत गीत_रेणुबाला धार,स्वागत गीत रंगोली सिन्हा एवं उनके ग्रुप ने मनमोहक और आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।अतिथियों और प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों का स्वागत भाषण मधुमिता साहा,उप संपादक कहानिका झारखंड अध्याय सह आयोजन प्रभारी ने किया।मंच का संचालन राज्य प्रभारी एन के पाठक निराला और अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुंवर भारती ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मधुमिता साहा का सराहनीय सहयोग रूपा कुमारी अनंत ,राज्य सलाहकार,खुशबू वार्नवाल सीपी, सुनीता अग्रवाल,रंगोली सिन्हा,शिव प्रसाद, सीमा कुमार,रेनू झा रेणुका, राकेश रमण, सुमिता सिन्हा , ऋतुराज वर्षा और कृष्णा नंद कनक पटना ने किया। कार्यक्रम में कहानिका के सौजज्य से सोपिजन प्रकाशन गुजरात द्वारा प्रकाशित कहानी सांझा संकलन , श्याम कुंवर भारती की लिखी पुस्तक धरती पुत्र महामानव और आत्मा की शांति कहानी का विमोचन मुख्य अतिथि सरोज झा, विशिष्ठ अतिथि कमल बोस और पवन झा ने किया।
आयोजन में किरण राज उप राज्य प्रभारी डालतनगंज, रेणुबाला धार, मीरा सिंह,रश्मि सिंह, राजीव थेपड़ा, बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, निर्मला कर्ण, डॉ उर्मिला सिन्हा, नीता शेखर विषिका ,अनिल सिन्हा गुड्डू, संगीता वर्मा,सरोज गर्ग, सुनीता कुमारी,रिंकू बनर्जी,कुमार नंद जी, सुरेश निराला,सुनील सिंह ज्वलंत,बोकारो, टीडी नायक बेरमो, टीसी महतो नावाडीह बोकारो और श्याम कुंवर भारती ने बहुत ही सुंदर , मधुर सराहनीय काव्य पाठ किया ।जिसे दर्शकों ने भरपूर तालियों से स्वागत किया और सराहा।सरोज झा ने बेहतरीन गजल प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि सरोज झा और विशिष्ठ अतिथि कमल बोस ने आयोजन को यादगार और शानदार बताया।

Related posts

भोजपुर:वोटर अधिकार यात्रा के भव्य समापन समारोह की तैयारी को ले डा शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत स्वच्छता युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना अंतर्गत मुफ्त में बांटे जाएंगे फूड पैकेट, मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में हुई वीसी!जिले में 81.819 करोड़ अनुमानित व्यय कि निविदा आमंत्रित, 2,52,530 परिवार होंगे लाभान्वित।

rktvnews

भोजपुर:वक्फ बिल संशोधन वापसी को ले निकला प्रतिवाद मार्च।

rktvnews

(‘टोबेको फ्री युवा कैम्पेन’ 60-दिवसीय अभियान)- खाद्य सुरक्षा एवं दवा नियंत्रण टीमें भी करेंगी तंबाकू के विरूद्ध जंग में सहयोग, तंबाकू उत्पादों की बिक्री, सेवन और विज्ञापन पर कोटपा अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश

rktvnews

24 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment