बड़हरा/ भोजपुर 18 नवंबर। बडहरा प्रखंड के सेमरा में नवयुवक छठ पूजा समिति द्वारा चार दिवसीय चलने वाले छठ पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह और युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार राम के द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार उर्फ गुप्ता जी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा की पूजा पाठ बहुत जरूरी है इसमें कोई शक नही लेकिन उसके साथ-साथ पढ़ाई लिखाई पर भी नजर रहना चाहिए। उन्होंने कहा की इस इलाके के जब छोटे-छोटे बच्चों को मैं बालू का ट्रैक्टर चलाते और बालू ले जाते देखता हूं तो बहुत कष्ट होता है पढ़ाई करने की उम्र में बालू में कमाने का चस्का लगा है जो की बहुत ही घातक विषय है।उन्होंने लोगों से अपील की कि आप अपने घरों के छोटे-छोटे बच्चों को बालू के व्यवसाय में ना भेजें और उन्हें पढ़ने लिखने को प्रेरित करने का काम करें। शैलेंद्र राम ने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गांव में प्रेम बसता है सभी जाति बिरादरी के लोग एक मंच पर दिखाई पड़ते हैं छठ एक हिंदुओं का महान पर्व है जिसे शांति तरीका से मनाना चाहिए।
कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों में झूंगी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नंद जी, यादव जी, राजीव जी लालमोहन राय , भिखारी राय, मिंटू सिंह, ,लक्ष्मण सिंह,आकाश पासवान, आयोजक समिति में मुख्य रूप से अमित तिवारी, राजेश पांडे , संजय मास्टर, राम नारायण , चंदन आदि शामिल थे।



