
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 नवंबर। 20 नवंबर कोअपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, भोजपुर ,डॉ के एन सिन्हा ने सदर अस्पताल में कालाजार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर आरा ,शाहपुर और बिहिया का औचक निरीक्षण किया यह निरीक्षण परिवार कल्याण कार्यक्रम हेतु,कालाजार खोजी अभियान हेतु एवं पोलियो टीकाकरण हेतु किया गया। विदित हो कि इस बार परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत सभी तरह के उपायों के साथ-साथ पुरुष नसबंदी पर विशेष ध्यान दिया गया है ।हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को10-10 पुरुष नसबंदी एवं सदर अस्पताल आरा तथा अनुमंडलीय अस्पतालों को 25-25 पुरूष नसबंदी का कार्य करना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर आरा में दो आयुष चिकित्सक कार्य पर थे ,एक महिला, एक पुरुष ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देकर डॉ सिन्हा शाहपुर चले गए। शाहपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डॉ मृत्युंजय कुमार इमरजेंसी ड्यूटी पर थे । बिहिया में डॉ सिन्हा पोलियो के ब्रीफिंग मीटिंग में ,शाम में अध्यक्षता किये। सभी लोगों को निर्देश दिया गया कि परिवार कल्याण के हर विधि में लक्ष्य प्राप्त करना है ,विशेष कर पुरुष नसबंदी पर ज्यादा ध्यान देना है। कालाजार के रोगियों को खोजना है एवं पोलियो में भी टीकाकरण शत प्रतिशत होना चाहिए।
