RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:बक्सर:राजपुर पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित ग्राम जीविका भवन का किया गया उद्घाटन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)17 अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में अनिल कुमार सिंह, मुखिया के द्वारा राजपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित ग्राम संगठन भवन (जीविका भवन) का उद्घाटन किया गया।
ग्राम संगठन भवन की प्राक्कलित राशि 16.60 लाख है। ग्राम संगठन भवन अंतर्गत 01 मीटिंग हॉल, 01 कार्यालय कक्ष के साथ शौचालय का निर्माण कराया गया है। जीविका दीदियों को पेयजल हेतु समर्सिबल की भी व्यवस्था की गई है।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि ग्राम पंचायत राजपुर में मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम संगठन भवन का निर्माण किया गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार जीविका दीदियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हेतु संकल्पित है। इस भवन का निर्माण ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने का एक प्रमाण पत्र है। जिलें के सभी प्रखंडों में जीविका भवन का निर्माण किये जाने का लक्ष्य है। प्रखंड इटाढी, सिमरी एवं नावानगर में जीविका भवन जीविका दीदियों को हस्तगत कर दिया गया है। डुमराँव, ब्रह्मपुर एवं चक्की में जीविका भवन कार्यरत है। केसठ, चौगाई, चौसा एवं चक्की में जीविका भवन हेतु भूमि चिन्हित किया जा रहा है।
मनरेगा योजना के निर्मित इस भवन का उपयोग कर जीविका दीदियों के द्वारा निम्न गतिविधियों के लिए संचालित किया जायेगा:- समूह/ग्राम संगठन के बैठकों का संचालन करना, रिकार्ड/अभिलेख को सुरक्षित स्थान पर संधारित करना, स्वामित्व की भवना से विकसित करना, आर्थिक एवं गरीबी उन्मूलन हेतु बैठक कर कार्य योजना इत्यादि तैयार करना, सामूहिक एकता को मजबूत करना एवं आर्थिक कल्याण के लिए काम करना है। मनरेगा अंतर्गत निर्मित इस भवन का उपयोग पंचायत की जीविका से जुडी गरीब महिलाए उपयोग कर अपने एवं अपने आस-पास के महिलाओं के आर्थिक उत्थान के केन्द्र बिन्दु के रूप में कार्य कर सकेंगी। ग्राम संगठन भवन मे आठ ग्राम संगठन माह में अपने बैठकों का तिथि निर्धारण कर बैठक कर सकेंगी। ग्राम संगठन भवन से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप 1160 समूह की दीदियाँ लाभान्वित होगी।

Related posts

सी-डॉट और सीएसआईआर-एनपीएल ने क्लासिकल और क्वांटम संचार में सहयोगात्मक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

एचएएल को एलएंडटी से हल्के लड़ाकू विमान एमके1ए के लिए विंग असेंबली का पहला सेट प्राप्त हुआ।

rktvnews

भोजपुर: युवा संगीत सम्मेलन: शास्त्रीय संगीत के सुरों से गुंजायमान हुई महफिल।

rktvnews

दरभंगा जिला का 150वाँ स्थापना दिवस पर नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

मॉस्को में बड़े पैमाने पर BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में भारत भी शामिल होने जा रहा है।

rktvnews

गढवा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर टाउन हॉल गढ़वा के मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment