RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

SC/ST आरक्षण वर्गीकरण के खिलाफ भारत बंद में भाकपा-माले ने बस स्टैंड आरा में सड़क जाम किया!

मोदी सरकार आरक्षण को खत्म करना चाहती है-माले

माले कार्यकर्ताओं ने सुबह में रानी कमलापति समर स्पेशल ट्रेन को एक घंटा रोका!

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )21 अगस्त।SC/ST आरक्षण का वर्गीकरण करने,दलितों में फूट डालने के खिलाफ,दलितों के सबसे कमजोर हिस्से के विकास की गारंटी करने के सवाल पर आज 21 अगस्त को भारत बंद के भाकपा-माले ने बस स्टैंड आरा में सुबह से ही सड़क जाम किया गया!भारत बंद के दौरान भाकपा-माले के नेता व कार्यकर्ताओं ने पूरे ज़िले में भर में जगह-जगह सड़क पर उतर कर जुलूस निकाल कर सड़क जाम किया!भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने आज सुबह से ही सड़क जाम करने के बाद जुलुस निकाला अम्बेडकर चौक भी महागठबंधन के मिलकर सड़क जाम किया!भारत बंद के दौरान आइसा ने रानी कमलापति समर स्पेशल ट्रेन को एक घंटा रोककर वहां आयोजित किया!सड़क जाम इस दौरान भाकपा-माले कार्यकर्ताओं जमकर नारेबाजी की!
सड़क जाम को सम्बोधित माले नेताओं ने कहा कि देश में मोदी द्वारा हमेशा आरक्षण को खत्म करने की कोशिश रही है और इस बार सुप्रीम कोर्ट के बहाने आरक्षण का वर्गीकरण करके दलितों के बीच विभाजन करना चाहती है!जब संविधान में दलितों के लिए आरक्षण को आर्थिक आधार नहीं बनाया गया है जबकि यह मोदी सरकार लगातार आरक्षण को खत्म करने पर तुली हुई है जो इस देश के दलित इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे!आगे माले नेताओं कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दलितों के बीच क्रिमिलेयर कानून को मोदी सरकार अध्यादेश लाकर वापस करे नहीं तो इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा!आरा शहर के अलावे संहार,पीरो,संदेश,तरारी,बिहटा, चरपोखरी,जगदीशपुर,शाहपुर, गड़हनी,कोईलवर में सड़क जाम किया गया!भारत बंद में भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,आरा मुफ्फसिल प्रखंड सचिव विजय ओझा,नगर सचिव सुधीर सिंह,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,आइसा जिला सचिव विकास कुमार,नगर कमेटी सदस्य सुरेश पासवान,संतविलास राम,राजू प्रसाद,छोटे लाल सिंह अवधेश पासवान,आइसा नेता रौशन कुशवाहा,सागर कुमार,जयशंकर कुमार,सियाकांत बैठा,राजन कुमार,गोल्डेन कुमार,लव-कुश कुमार,सुरेन्द्र पासवान,बबन शर्मा,मुन्ना कुमार,संजीव कुमार,हिरोज कुमार,सरीन कुमार,संजीत पासवान,लालजी शर्मा आदि कई लोग शामिल थे!

Related posts

जिम्मेदार साइबर आदतों को बढ़ावा देने के लिए क्वाड सहयोग

rktvnews

28 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गांधी संग्रहालय, मोतिहारी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज:कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत राधिका की मां से मिल न्याय दिलाने की कही बात।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की , अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, समारोह के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति!सुआ, कर्मा, ददरिया के साथ राजस्थानी, बिहू और गरबा नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन।

rktvnews

Leave a Comment