RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

शहर में कई मुहल्लों में चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूम धाम से मनाया गया।मुख्य पूजा श्री चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 नवंबर।जिला मुख्यालय आरा शहर के कई स्थानों पर विभिन्न समितियों के माध्यम से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की गई। कायस्थ बिरादरी के लोग अपने आराध्य देव की वार्षिक पूजनोत्सव में शरीक हुए।
शहर का प्राचीन,स्थायी और ऐतिहासिक श्री चित्रगुप्त मंदिर में मुख्य पूजा का आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति के मुतवली दिनेश प्रसाद मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रतिवर्ष के भांति आज भी सैकड़ो लोग इस श्रद्धा विश्वास के साथ रंग-बिरंगे परिधान में पूजा करने के लिए उपस्थित हुए।पूजा में बैठने वाले वाले लोगों को गमछा पेन और पेपर दिया गया। शिक्षक विजय पांडेय और मंदिर के पुजारी ने पूजा की सारी रश्मों को अदा किया ।ढंग से पूजा, तत्पश्चात् भगवान चित्रगुप्त की कथा,हवन,आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे मौके पर डॉक्टर केशव प्रसाद सिन्हा ,डॉक्टर संजीव कुमार सिंहा शिक्षक, डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, दिलीप कुमार सिंहा ,कर्ण जी, बीरेंद्र कुमार सिन्हा,चरपोखरी थाना के संजय सिन्हा, मेजर राणा प्रताप सिंह, कयामुद्दीन जी, चित्रांश दुर्गेश, अधिवक्ता रतन कुमार सिंह अधिवक्ता वासुदेव नारायण सचिव अधिवक्ता डी राजन, सचिन सिन्हा, आनंद कुमार आदि रहे। श्रद्धालुओं का आना जाना और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम लगातार रात्रि तक चलता रहा। सम्मानित सदस्य मेजर राणा प्रताप सिंह ने भगवान चित्रगुप्त के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हुए कहा कि मंदिर जीर्ण शीर्ण स्थिति में है। इसका नवनिर्माण हम सभी लोग मिलकर करायें। मंदिर नव निर्माण के लिए ग्यारह रुपया सहयोग देने को तैयार हूं। वहीं चरपोखरी थाना के संजय सिन्हा ने कहा कि मैं पहली बार मंदिर के सामुहिक पूजा में सम्मिलित हुआ।सबसे मिलकर और देखकर अति प्रसन्नता हुई ।समय न मिलने के कारण उपस्थित नहीं हो सका।मेरा प्रयास रहेगा कि सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकूं।
चित्रगुप्त परिवार आरा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आई एम ए बिल्डिंग में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन हुआ मूर्ति स्थापित की गई थी। विधि विधान से पूजा का आयोजन हुआ इस मौके पर अध्यक्ष पंकज कुमार ,सचिव राकेश रोशन प्रसाद सिंहा , कोषाध्यक्ष अमर्त्य राज ,डॉक्टर अरविंद कुमार सिन्हा,के पी सिन्हा,डा मृत्युंजय वर्मा,राज नन्दे, शशि भूषण प्रसाद, अभिषेक, रविंद्र कुमार आदि रहे।
चित्रांश समिति के तत्वावधान में नवीन विद्यालय के में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा की गई ।उपस्थित लोगों को पेन उपहार स्वरूप दिए गए। प्रसाद वितरण हुआ। सर्वश्री टुनटुन लाल जीसंयोजक डॉक्टर केएन सिंह सहसंयोजक डॉक्टर कुमार निर्मल श्री जमुनालाल जी ,डा रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, अशोक श्रीवास्तव जी, आदि रहे।
संध्या समय सिलाई मशीन वितरण का कार्यक्रम है।
चित्रगुप्त जी सेवा समिति हाउसिंग कॉलोनी चंदवा में भी प्रतिवर्ष की भांति चित्रगुप्त जी की मूर्तियां स्थापित कर धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ,सचिव सतीश चंद्र श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव
सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

राघवेंद्र सिंह खरवार ने असहायों और गरीबों के बीच मनाया विजयादशमी का त्योहार!प्रजा खुश तो राम खुश: खरवार

rktvnews

नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरुद्ध शिक्षकों की लड़ाई में शामिल हुए एमएलसी जीवन कुमार।

rktvnews

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं PMEGP, PMEGP-2 एवं PMFME अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

पटना कलेक्ट्रियल घाट पर गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में 501 महिलाओं ने किया गंगा महाआरती क़ा अभ्यास।27 अप्रैल से 7मई तक होगा आयोजन।

rktvnews

इंडियन ऑयल रिफाइनरी पानीपत के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

rktvnews

Leave a Comment