RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में बिहार मध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर का धरना आज संपन्न।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,03, जून।बिहार सरकार द्वारा लाई गई अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आज भोजपुर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा तीसरे चरण के अंतिम दिन धरना आयोजित किया गया । धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अवधेश कुमार व संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। आज के धरना में माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित आक्रोशित शिक्षक साथियों ने अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के प्रतिरोध में सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया । धरना कार्यक्रम में अपना समर्थन देने के लिए गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद जीवन कुमार, जनसुराज के प्रत्याशी अभिराम सिंह, प्रत्याशी दुर्गा चरण मिश्रा भी शामिल हुए । शामिल हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 बिहार में शिक्षा व्यवस्था के लिए काला कानून है । लोगों ने शिक्षकों से अपील की कि आप एकजुटता व चट्टानी एकता का प्रदर्शन करें हम आपके साथ हैं। धरना में अपनी भागीदारी देते हुए जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कल जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आरा संघ भवन में होगी जिसमें आगे की रणनीति की जानकारी सभी शिक्षकों को दी जाएगी । राज्य कार्य समिति सदस्य आनंद पांडे ने कहा कि राज्य संघ द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन से सरकार चिंतित है । उन्होंने कहा कि राज्य संघ के द्वारा व्यापक रूप से आगे की रणनीति बन रही है। इस रणनीति के तहत हम तब तक अपने आंदोलन व संघर्ष को चलाते रहेंगे जब तक सरकार हमें राज्य कर्मी का दर्जा नहीं दे देती। धरना कार्यक्रम में संगीत शिक्षकों द्वारा संगीत के माध्यम से सरकार को नियमावली के खिलाफ संदेश देने का काम किया गया। धरना कार्यक्रम में प्रमंडलीय उपाध्यक्ष भीम राय, मनोज कुमार मंडल अनुमंडल के पदाधिकारियों में प्रेम कुमार, देवेंद्र नाथ पांडे, संजीव कुमार ,अजीत कुमार, प्रेमचंद जी , रविशंकर सिंह,अशोक कुमारअनपूर्णा जी, बबिता जी, रंभा जी, पाण्डे नीलम रामाश्रय, रश्मि, क्रांति, विनोद चौधरी, मृत्युंजय जी, अजीत, शशि, प्रमोद राय, चंद्रशेखर जी, मनोज ओझा, संगीत शिक्षक, देवेश दुबे, संतोष तिवारी,अभिनंदन जी, श्याम बाबू कुमार, प्रमंडल कार्य समिति राकेश कुमार सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव तथा जिले के सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाएं पुस्तकालय अध्यक्ष आदि शामिल हुए।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने की मुलाकात।

rktvnews

भारी मशीनरी के घरेलू विनिर्माण पर उच्च स्तरीय समिति ने कोयला मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने टॉप टेन अपराधी में शामिल विशाल को किया गिरफ्तार

rktvnews

भोपाल:आगामी त्यौहार हर्षोल्लास से मनाये जाने के लिए करें समुचित तैयारियां: मुख्य सचिव

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात,राज्य संबंधित कई विषयों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

भोजपुर को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए प्रयास जारी : डा सुनीता सिंह

rktvnews

Leave a Comment