RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में नाटक “प्रकृति की चेतावनी” की हुई प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट आरा द्वारा आयोजित शनिवारीय नुक्कड़ श्रृंखला ‘ विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में साहेब कुमार द्वारा लिखित व निर्देशित नुककड़ नाटक ” प्रकृति की चेतावनी ” की प्रस्तुति की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता यसवंत नारायण एवं हरिश्चंद्र साह ने किया।इस मौके पर श्री यशवन्त नारायण ने अपने सम्बोधन ने कहा कि आरा रंगमंच की नगरी रही है, आरा में रंगमंच का इतिहास 125 साल से भी पुराना है।श्री नारायण ने कहा कि आज वृक्ष लगाना हम सब की जिम्मेवारी है। कार्यक्रम का संचालन कर रहें युवा नेता व समाजसेवी अभय विश्वास भट्ट ने लोगों इस बरसात में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की अपील किया ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संजय राय ने कहा कि हमारी ट्रस्ट हमेसा से सामाजिक कुरीति और सामाजिक दुष्प्रभाव को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाने का काम करती है। नाटक में वृक्ष की कटाई और और पर्यावरण की चेतावनी भी दर्शाई गई। इस नाटक ने यह बताया कि अगर यही हालत रहा तो भविष्य में ऑक्सिजन भी साथ लेकर घूमना होगा। कार्यक्रम के अंत मे धन्यबाद ज्ञापन सरफराज अहमद ने किया।
नाटक की मुख्य भूमिकाओं में वरीय महिला रंगकर्मी आरती देवी, दीपाली श्रीवास्तव,चर्चित रंगकर्मी लड्डू भोपाली, वरिष्ठ रंगकर्मी वीरेंद्र ओझा ‘ बम ‘, डॉ अनिल सिँह, राजा कुमार व साहेब लाल यादव, अम्बुज राजा के साथ साथ बाल कलाकार सोहित, आशीष राज, अंकुश सिंह, आलोक कुमार, सूरज, विशाल रहें. नाटक में संगीत दिया लक्ष्मण दुबे ने।नुक्कड़ श्रृंखला कार्यक्रम में शामिल मुख्य लोगों में समाजसेवी यशवंत सिंह, ऊषा पाण्डेय , सुधीर शर्मा, श्याम शर्मीला,लक्ष्मण दुबे, ओ पी पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, लवली देवी,डॉ पंकज भट्ट, मनोज सिंह , संजय पाल आदि शामिल रहें।

Related posts

सारण:सदर अस्पताल में ईलाज कराने वाले रोगी एवं उनके परिजन यहाँ से सुखद अनुभव लेकर जाएं, इस उद्देश्य की तरफ हो हमारा प्रयास: जिलाधिकारी

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ ₹54550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार:मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा:पोलियो मुक्त गढ़वा की ओर बड़ा कदम: उपायुक्त ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, 3.05 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच”।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में उपलब्ध।

rktvnews

रायपुर : माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं, उन्हें खुश रखें तो जीवन सफल होगा : मुख्यमंत्री

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment