RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन सड़कों के कार्य प्रगति को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )13 दिसम्बर। मनीष कुमार, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के अध्यक्षता में दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन सड़कों के कार्य प्रगति की समीक्षा आज प्रमंडलीय सभा कक्ष में की गई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों जिले के वरीय अधिकारी जुड़े हुए थे।
आयुक्त महोदय ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए बैठक की कार्यवाही शुरू की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन सड़कों को निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। दरभंगा से समस्तीपुर जाने वाली टू लाइन सड़क को 4 लेन में करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी आवश्यक प्रक्रिया उसे शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके भू अर्जन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।यह बहुत महत्वपूर्ण रोड है जिसको 4 लेन में किया जाना जरूरी है।
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में बनने वाली फ्लावर ओवर यथा दिल्ली मोड, चट्टी चौक, पंडासराय , बाघ मोड, दोनार आदि की विस्तृत समीक्षा की गई ।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया की निर्धारित समय सीमा के अंदर और निर्धारित गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण करें, जिससे दरभंगा को सड़क जाम से मुक्ति मिले।
दरभंगा से आमस तक बनने वाले फोरलेन के भी कार्य में प्रगति और तेजी लाने लाने के लिए कई आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी सड़कों के निर्माण से संबंधित भू-अर्जन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
नव निर्माणाधीन एम्स के बगल से भी 4 लेंन सड़क बनाया जाएगा, जिससे नागरिकों को काफी सुविधा होगी, इसके निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़कों की निर्माण में भू अर्जन बाधक नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावे रामनगर, रोसरा बहेड़ी, समस्तीपुर और मधुबनी के कई सड़कों के निर्माण से संबंधित आज विस्तृत समीक्षा की गई।
आज की बैठक में सत्येंद्र कुमार, सचिव आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा, अनिल कुमार अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बालेश्वर प्रसाद जिला भू अर्जुन अधिकारी दरभंगा, सत्येंद्र प्रसाद उप-निदेशक सूचना एवं जन संपर्क के साथ-साथ कई अधिकारी बैठक में सम्मिलित थे।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले ने मनाया 56 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

उभरती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालें और राष्ट्र के विकास हेतु रचनात्मकता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती से निपटें: रक्षा मंत्री ने 2023 बैच के भारतीय रक्षा संपदा सेवा के अधिकारियों से कहा।

rktvnews

लखनऊ में खुला निकोबार का नया स्टोर, भारतीय विरासत को देगा नया रूप।

rktvnews

जलजमाओ से परेशान है दानापुर ऊर्जा नगरवासी!नही हो रहा निदान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में हाथ करघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हुआ।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment