RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गढवा:15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपायुक्त ने बैठक एवं स्थल निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

गढवा /झारखंड 11 नवंबर।आगामी 15 नवंबर 2023 को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में गोविंद हाई स्कूल टाउन हॉल के मैदान में कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त ने सभी विभागों को एकजुट होकर कार्यक्रम की तैयारी में अपना योगदान देने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल पर टेंट की व्यवस्था, साफ सफाई, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम, बैनर पोस्टर, बैठने की व्यवस्था, मीडिया गैलरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गान, परिस्थितियों का वितरण, शिलान्यास/उद्घाटन समेत अन्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ हीं बैठक में एक-एक कर सभी विभागों को उनके दायित्व एवं उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले स्टॉल संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए उपायुक्त ने प्रभावी ढंग से स्टॉल लगाने का निर्देश दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, खेलकूद विभाग, श्रम विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, बैंक, जेएसएलपीएस, सामाजिक सुरक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन, परिवहन विभाग, एनआरईपी, आरईईओ एवं अन्य विभागों को स्टॉल लगाकर आमजनों को सरकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में जागरूक करने को लेकर निर्देशित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गान एवं मंच संचालन को लेकर भी उपायुक्त ने जेएसएलपीएस समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के पश्चात उपयुक्त संग सभी वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल गोविंद हाई स्कूल टाउन हॉल के मैदान पहुंच तैयारी का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने टेंट, स्टेज, मीडिया गैलरी, आमजनों के बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। साथ हीं कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक एवं कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा बिजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा अवध कुमार यादव समेत विभिन्न विभागों के सभी वरीय पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी गढ़वा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगी रफ्तार: उपायुक्त ने मुबाबनी के गोहला पंचायत की 78 महिलाओं को प्रदान किए क्यूआर कोड, स्थानीय स्तर पर विभिन्न उद्यम से जुड़ी हैं महिलाएं।

rktvnews

भोजपुर:मजदूरी कराकर निर्धारित न्यूनतम मजदूरी न मिलना शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण : उमेश पासवान

rktvnews

रायपुर : दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद की जाएगी: मुख्यमंत्री

rktvnews

राज्यपाल ने काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

rktvnews

बंगाली सिनेमा जनता की मांग पर विंडोज प्रोडक्शन की फिल्म बोहुरुपी देशभर में हुई रिलीज।

rktvnews

बागपत:स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 10 के तिकोना पार्क में तथा वार्ड 16 ठाकुरद्वारा के मुख्य बाजार में “1 दिन, 1 घंटा, 1 साथ” श्रमदान।

rktvnews

Leave a Comment