
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 मार्च। बुधवार को DLMC की मीटिंग व्यवहार न्यायालय देवघर के वी.सी सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पीड़ित प्रतिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत 09.05.2026, ट्रैफिक चालान के मामलों में वृद्धि तथा विधिक सेवा एवं सशक्तिकरण शिविर जिसका आयोजन 29.03.2026 को निर्धारित है इन सभी पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श किया गया। जिसमें माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कौशल किशोर झा के अध्यक्षता में, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गवर्मेंट प्लीडर पब्लिक प्रोसिक्यूटर, जिला विधि शाखा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के पदाधिकारीगण इस बैठक में सम्मिलित हुए।

