RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आदिम जनजाति पंदनियां पंचायत में सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का किया गया आयोजन।

देवघर/झारखंड 11 नवंबर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार मारगोमुण्डा प्रखण्ड के पंदनियाँ पंचायत में आदिम जनजाति (पीभीटीजी) समुदाय हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया, ताकि शत प्रतिशत ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष शिविर के आयोजन का मुख्य उदेश्य है कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित करना। वहीं जिला प्रशासन का प्रयास रहता है कि कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनमानस से सीधा संवाद करते हुए कैसे उनके पंचायत को बेहतर और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य किया जा सके।
इसके अलावा उप विकास आयुक्त डॉ0 ताराचन्द द्वारा जानकारी दी गयी कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आदिम जनजाति समुदाय के लोगों की सुविधा को देखते हुए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित किया जा सके और उनकी समस्याओं का कैम्प के माध्यम से निराकरण किया जाय। आगे उप विकास आयुक्त ने सर्वजन पेंशन योजना के अलावा सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं अबुआ बीर दिसोम अभियान के तहत वन अधिकारी पट्टा वितरण की जानकारियों से सभी को अवगत कराया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जेएसएलपीएस के 04 स्वयं सहायता समूह के दीदियों को बैंक क्रेडिट प्रदान किया गया। वहीं फूलो झानों आर्शीवाद अभियान के तहत 05 लाभुकों को 50 हजार रूपये का चेक प्रदान करने के अलावा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना से 04 लाभान्वित किया गया। साथ ही सावित्री फूले योजना से लक्ष्मी लाडली योजना से बच्चियों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा सर्वजन पेंशन योजना से 42 लाभुकों को लाभान्वित किया गया एवं 40 लाभुकों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप योजना से 04, जॉब कार्ड 20 एवं मेड़ बंदी 03 लाभुक के अलावा कृषि विभाग से 07 लाभुकों के बीच 35000 रूपये एवं बीज वितरण किया गया। इसके अलावे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से 08 लाभुकों को लाभान्वित किया गया एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से 13 प्रमाण पत्र का वितरण विशेष शिविर के माध्यम से किया गया।
जिला स्तर के अधिकारियों व विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।
इसके अलावे उप विकास आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर ने विशेष शिविर के तहत विभागों यथा-कल्याण विभाग, जेएसएलपीएस, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, आपूर्ति, निर्वाचन, समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा आदि द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत कराया। साथ ही विशेष शिविर में लगाये स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी का प्रचार प्रसार करते हुए ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी श्री आशीष अग्रवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मारगोमुण्डा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता व अनुमंडल पदाधिकारी चतरा ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली ‘इन-टर्मिनल’ क्विक कॉमर्स सेवा।

rktvnews

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनका भविष्य बनाएं उज्जवल!जवाहर नवोदय विद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान : जिलाधिकारी

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

सारण:डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में बुधवार को देर रात्रि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में चेकपोस्ट एवं मार्गों पर की गई वाहनों की सघन जाँच, ओवरलोडिंग में कई वाहनों पर की गई कार्रवाई।

rktvnews

04 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment