RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पदाधिकारीयों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )30 अगस्त।आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर 2024 शनिवार के मद्देनजर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने समीक्षात्मक बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में किए गए कार्यों का फीडबैक लिया।
अधिकारियों को जिले के विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों एवं प्रि-लिटिगेशन मामलों से संबंधित सूचि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के जरिए मामलों को निपटाने के लिए लोग इच्छुक हैं,उन्हें सिर्फ जानकारी होना चाहिए कि उनका मामला समझौता योग्य है। लोक अदालत के फायदों से लोग भलिभांति परिचित हो चुके हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार संबंधी दिशा निर्देश दिया।
बैठक में वन विभाग,श्रम विभाग,मापतौल,विद्युत विभाग शहरी व ग्रामीण तथा दूरसंचार के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

चतरा:सदर अस्पताल चतरा का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं का किया गया सम्मान।

rktvnews

अमित शाह ने दमन और दीव के सिलवासा में लगभग 2448 करोड़ रूपए की 53 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया और लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

गरीबों का फर्जी बिजली बिल वापस लेने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में भाकपा-माले का विशाल धरना!200 यूनिट बिजली फ्री देने की उठी मांग!

rktvnews

एशियाई सफलता के बाद भारत के युवा भारोत्तोलकों की निगाहें कॉमनवेल्थ गेम्सा 2026 के लिए क्वालीफाई करने पर है।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की नगरपालिका चुनाव हेतु गठित विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment