RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एवं उत्तराखंड समान नागरिक संहिता समिति सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)13 सितंबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बीजापुर अतिथि गृह में उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से उत्तराखण्ड यूसीसी की नियमावली बनाने से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव राधा रतू़ड़ी व उत्तराखण्ड यूसीसी के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए बनने वाली नियमावली को अन्तिम रूप देने में सभी विभागों को सहयोग व समन्वय के निर्देश दिए हैं।
इस बैठक में यूसीसी सदस्य मनु गौड़, सुरेखा डंगवाल, डीजीपी अभिनव कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु सहित गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रलय के बाद केवल एकमात्र श्रीमन नारायण रहते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय, हरियाणा के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं।

rktvnews

सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

रो रहा संविधान!

rktvnews

देश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था!

rktvnews

Leave a Comment