RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

रायपुर : राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 09 नवंबर।दीपावली पर्व के अवसर पर आज राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि दीपावली पर्व एक ऐसा पवित्र दिन जब पाप का विनाश और धर्म की विजय हुई। भगवान राम का वनवास और सीता हरण के बारे में हम सब जानते है। भगवान राम ने रावण को मारकर संसार को उसके आतंक से मुक्त किया और विजयी होकर दीपावली के दिन अयोध्या लौटे थे। यह हमारे लिए अत्यंत शुभ अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम, माता सीता और महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद छत्तीसगढ और आप सभी पर बना रहे।
राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार आर.के. श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय द्वय विवेक शुक्ला, निशांत कुमार तथा राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

नीतीश कुमार की 10 वीं बार ताजपोशी का मध्यप्रदेश मना रहा जश्न: सूरज जायसवाल

rktvnews

नारनौल:रेडक्रॉस कार्यालय में विश्व चिंतन दिवस कार्यक्रम आयोजित!विश्व चिंतन दिवस का उद्देश्य गर्ल समूहों को आदर्शों के साथ जोड़ना है : डा. एसपी सिंह

rktvnews

ऑस्ट्रेलिया की धरती, भारत की रणनीति,जियो-पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक पावर के नए केंद्र बन चुके हैं पोर्ट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिशा में रेल दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

रांची:भारतीय संस्कृति की परंपरा है पतंग उत्सव : संजय सेठ

rktvnews

भोजपुर:तैराकी की राज्य प्रतियोगिता 10 मई को राजेन्द्र नगर, पटना के तरण-ताल में।

rktvnews

Leave a Comment