RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण के जिले में संचालन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने बैठक की।

चतरा /झारखंड 07 नवंबर।राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण राज्य समेत जिले में भी संचालित होनेवाली *आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार* के तीसरे चरण का कार्यक्रम दिनांक-15 नवम्बर से 29 दिसम्बर 2023 तक संचालित की जायेगी।इसे लेकर उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर और वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनों को दिया जायेगा। साथ ही उन्होने कहा कि अर्हता प्राप्त सभी व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से अच्छादित किया जायेगा। उन्होने कहा कि इस दौरान सभी पंचायतों में आवश्यक रूप से एक शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही साथ विभिन्न जगहों पर भी विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों में लाभ देने के साथ-साथ सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी। साथ ही लोगों के समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया जायेगा।
उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे मयूटेशन, भूमापी, लगान रसीद तथा ऑनलाईन रिकार्ड में सुधार करने से संबंधित मामले, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक वन पट्टा (सीएफआर) और व्यक्तिगत वन पट्टा (आईएफआर) के लिए संबंधित एफआरसी के आवेदन,आम जनों से सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन लिए जायेंगे। इसके साथ-साथ सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिक पंजीकरण के वर्तमान स्थिति की जानकारी भी उपयुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों से लेते हुए कार्य मे गति देने का निदेश दिया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास समेत अनेक विभागीय जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज: डीएम और एसपी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त बलथरी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जनजातीय जीवन में परिवर्तन पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 54वें संस्करण में अपनी बायोपिक पर आयोजित संवाद सत्र में भाग लिया।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया विद्याधर नगर क्षेत्र का दौरा, जेडीए एवं निगम के अधिकारियो को दिये निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गद्य प्रवाह मंच की व्यंग्यपाठ गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:तबला संगत संसार का प्रमुख वाद्य : तबला वादक लाल बाबू निराला।

rktvnews

Leave a Comment