आरा/भोजपुर 07 नवंबर।आम लोगों को राहत देने के लिए एनसीसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के युवा सक्रिय कार्यकर्ता अशोक शर्मा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी के मार्गदर्शन और पहल पर एनसीसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विशाल सिंह के माध्यम से अनेक खाद्य पदार्थों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए विशाल सिंह जी को बधाई और शुभकामनाएं। इनके माध्यम से जो लाभकारी योजनाओं को सफलीभूत बनाया जा रहा है आम लोगों के लिए राहत की बात है। यह हम सबों के लिए गौरव की बात है कि विशाल सिंह इसी जनपद के लाल है, युवा पीढ़ी के मार्गदर्शक और भाजपा के उर्जा वान सक्रिय कर्मठ सेवादार भी है।
श्री विशाल सिंह के कुशल नेतृत्व में मैं यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री आदरणीय श्री पियुष गोयल जी के साथ साथ एन सी सी एफ के क्षमतावान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विशाल सिंह को भी जन जन के तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

