RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा के सर्वांगीण विकास के लिए मेरे पक्ष में मतदान करे जनता: सूर्यभान सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 नवंबर।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने दिनभर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने एक के बाद एक कई गांवों में सभाएं कीं और लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। लक्ष्य एक — बढ़हरा बने सर्वश्रेष्ठ के नारे के साथ शुरू इस अभियान की शुरुआत सोमवार की सुबह से हुई। इसके बाद वे श्रीपालपुर, भोपतपुर, देवरियां, गांधी टोला बाजार, मथुरापुर, मानिकपुर, बागमझौआ, सुन्दरपुर, किशुनपुरा और जलपुरा गोवर्धनचक पहुंचे। हर जगह ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सूर्यभान सिंह ने सभाओं में कहा कि बड़हरा का सर्वांगीण विकास उनका पहला लक्ष्य है। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं, सत्ता का नहीं। आज बड़हरा को एक ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुने और समाधान के लिए लगातार काम करे। उन्होंने बताया कि अगर जनता ने उन्हें अवसर दिया तो क्षेत्र के हर गांव में पक्की सड़क, स्वच्छ पानी, खेल मैदान और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सूर्यभान सिंह ने कहा कि विकास और
योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे विकास की राह में सक्रिय भागीदारी निभाएं और बिहार को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दीं। सूर्यभान सिंह ने कहा कि यह चुनाव बड़हरा के विकास और स्वाभिमान का चुनाव है, और जनता जिस दिन निर्णय करेगी, उसी दिन से इस क्षेत्र का नया अध्याय शुरू होगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:निवेश संवर्धन की नई नीतियों के अनुसार औद्योगिक इकाईयों के प्रस्तावों का परीक्षण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 63वें पाठ्यक्रम के प्राध्यापकों और सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी बी 115 रनों से विजयी।

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान के दो शिक्षक को भी मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार।

rktvnews

उज्जैन:रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं संकल्प है लाड़ली बहनों की रक्षा का , सहयोग का और स्वप्नों की पूर्ति का:मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

इंदौर:डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार।

rktvnews

Leave a Comment