RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:झारखंड विधानसभा आश्वासन समिति के सभापति द्वारा चतरा जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।

चतरा/झारखंड 07 नवंबर। झारखंड विधानसभा सरकारी आश्वासन समिति के सभापति दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में आज चतरा परिसदन के सभागार में चतरा जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। उन्होंने विधानसभा में उठाये गये चतरा जिला से सम्बंधित मामलों में कृत कार्यों की समीक्षा किया।
बैठक के दौरान सभापति ने कहा कि विधानसभा में उठाये गये वैसे मामले जिसमें सरकार के द्वारा उसके निष्पादन का आश्वासन दिया गया वैसे मामलों को प्राथमिकता के साथ निष्पादित किया जाना चाहिए।
समीक्षा के क्रम में विधानसभा में उठाये गये चतरा जिला से सम्बंधित कुल 19 मामलों में कृत कार्यों के बारे में सभापति ने सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों से जानकारी लिया। जिनमे प्रमुख है जिला कल्याण विभाग द्वारा वनाधिकार पट्टा का वितरण, मनरेगा के तहत विकास कार्य, सड़क निर्माण कार्य, कॉलेश्वरी मंदिर में पर्यटकीय सुविधा, राजस्व विभगा द्वारा भूमि पट्टा में दखल कब्जा दिलाना, ऑनलाईन रसीद, ईटखोरी के चोरकारी ग्रिड से जिले में विद्युत आपूर्ति, पाण्डेयपुरा में पुलिस पिकेट का निर्माण, जिले में संचालित प्रज्ञा केन्द्रों में डिजिटल सुविधा प्रदान करना के साथ-साथ अवैध खनन के रोकथाम पर चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त अबु इमरान ने सभी विभागों को तत्परता के साथ आश्वासन समिति के मामलों को निष्पादन करने का निर्देश दिया और अधिकारियों से कहा कि अपने कार्यों से राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।
सभापति ने जिला के बैठक के दौरान समिति के सदस्य सह विधायक, लातेहार विधायक माननीय श्री बैद्यनाथ राम ने जिले में विभिन्न विकास कार्यों के बारे में पदाधिकारियों से जानकारी लिया एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इससे पहले उपायुक्त अबु इमरान ने माननीय सभापति को पौधा एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया।
बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास समेत अनेक विभागीय जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

“सिविल सेवा में इस्तीफों का मंथन: राजनीति, प्रशासन और मानसिक तनाव का समीकरण”।

rktvnews

बुनियाद केंद्र बहादुरपुर दरभंगा में वृद्धजनों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

डर…! : रवि शंकर सिंह

rktvnews

पिछले 9 सालों में देश से चोरी की गई 231 प्राचीन वस्तुएं भारत वापस लाई गईं हैं-केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में +2 हाई स्कूल, करारी के बच्चों ने लहराया परचम।

rktvnews

दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का डीएम और विधायक ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment