RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

बक्सर/बिहार 07 नवंबर।कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 के 7 से 9 तक के आयोजन का आज दिनांक 07 नवम्बर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा नगर भवन बक्सर में राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा वहाँ उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए शुभकामना दिया गया एवं बक्सर जिलें के राष्ट्रीय/अर्न्तराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी खिलाड़ियों, टीम प्रभारी एवं टीम प्रबंधक को संबोधित किया गया।
सर्वप्रथम दोनों ग्रुप के सभी खिलाड़ियों का तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा वनज लिया गया। तत्पश्चात नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर ने सम्मानित सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, संजय कुमार, जितेन्द्र मिश्र, सत्येन्द्र कुमार सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, शामा परवीन, उर्मिला कुमारी, अंजु कुमारी, नीतिश कुमार, मदन राम, कार्यपालक सहायक चंदन कुमार, कार्यालय लिपिक एवं रोहित कुमार, एकलव्य प्रशिक्षक इत्यादि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 बक्सर एवं जिला वुशू संघ अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

पटना: स्नातक पास बेरोजगारों को मिलेगा 1000 रुपए प्रति माह,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक-केंद्रित दूरसंचार पहलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

आसमां पायलट प्रोजेक्ट एवं श्रवण श्रुति कार्यक्रम का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

समस्तीपुर:शिविर लगाकर बच्चों का किया नि:शुल्क इलाज।

rktvnews

भोजपुर: परंपरागत तरीके से निकली हनुमान जी की शोभा यात्रा।

rktvnews

चतरा:जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment