RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बागपत:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने की शांति समिति की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 6नवंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कलेक्ट्रेट सभागार में दीपोत्सव दीपावली, भाई दूज, देव दीपावली तथा कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों धर्म गुरुओं व गणमान्य व्यक्तियों ,ग्राम प्रधानों संबंधित अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की उन्होंने निर्देश दिए की त्योहारों का समय हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है हर्ष उल्लास का समय होता है इसलिए सभी जनपद वासी शांति सौंहदर्य भाईचारे की भावना से त्योहार मनाए
जिलाधिकारी ने कहा त्योहारों के दृष्टिगत रखते हुए जिन अधिकारियों की ड्यूटी त्योहारों के समय रहती है वे भ्रमण शील रहे और अपने दायित्व का निर्वहन करें विना अनुमित लिए कोई भी अधिकारी मुख्यालय ना छोड़े ग्राम पंचायत व सफाई कर्मी गांव में रहे तैनात नगर निकाय गांव में साफ सफाई रहनी चाहिए त्योहारों को भव्यता के साथ मनाया जाए।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि बिजली की कोई भी समस्या नहीं रहनी चाहिए त्योहारों पर 24 घंटे गांव-गांव गली-गली में लाइट रहनी चाहिए जहां जिन जर्जर तारों की समस्या है उन्हें तत्काल ठीक करा लिया जाए दीप उत्सव के पर्व पर लाइट पर्याप्त मात्रा में रहनी चाहिए दीप त्योहारों की दृष्टिगत9193330171 बिजली विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा मिलावटखोरी आमजन के जीवन से खिलवाड़ है किसी भी सूरत में मिलावटखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस के साथ सयुक्त टीम बनाकर गांव गांव और मुख्य मार्गो पर चेकिंग की जाए जो मिलावट कर रहे है उन पर कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा सरकार की अपेक्षा के अनुसार अधिकारी अपने दायित्वों की परफॉर्मेंस अच्छी दे। जिलाधिकारी में कहां जनपद में ग्रीन पटाखे की चिन्हित स्थानों पर लाइसेंस धारक ही विक्रय कर सके।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा पुलिस बल मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें अपने-अपने क्षेत्रों में सभी थानाध्यक्ष भ्रमण करें एक माह में अवैध पटाखा बनाने वालों पर 19 मुकदमे दर्ज किए गए जनपद में तीन लाइसेंस भंडारण के है अफवाह फैलाने बाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पकंज वर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, समस्त एसडीएम ,समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी जिला आबकारी अधिकारी , सहायक खाद आयुक्त सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा:मगध आयुक्त के सचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदनों के निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान में तेजी, 27 अप्रैल को भोपाल में होगी अहम बैठक।

rktvnews

भोजपुर: राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने अधिवक्ता के समर्थन में मांगे मत।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित वियतनाम दूतावास में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर और गड़हनी पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार 26 वे दिन भी जारी।

rktvnews

Leave a Comment